भीमसिंहपुरा की घटना से क्षेत्र में आक्रोश
राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र के भीमसिंहपुरा गांव में गाय के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई है |
ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
