जिला परिषद वार्ड नंबर 5 से मंजू मंजीत सिंह चौधरी ने भरा नामांकन, बीजेपी से मांग रहीं टिकट!

National

मुंडावर। खैरथल-तिजारा जिले में जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। जिला परिषद के वार्ड नंबर 5 से मंजू मंजीत सिंह चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वहीं, मंजू मंजीत सिंह चौधरी बीजेपी से टिकट की दावेदारी कर रही हैं।

नामांकन दाखिल करने के साथ ही वार्ड नंबर 5 की चुनावी गतिविधियां चर्चा में आ गई हैं। अब सबकी निगाहें बीजेपी के टिकट वितरण पर टिकी हैं। पार्टी की ओर से किस प्रत्याशी पर भरोसा जताया जाता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

बीजेपी से टिकट की मांग के बीच मंजू मंजीत सिंह चौधरी की दावेदारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व वार्ड नंबर 5 से किसे चुनाव मैदान में उतारता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *