इस कमेटी में जिला प्रभारी श्री राजपाल शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी श्री अनिल चौपड़ा, श्री ललित यादव विधायक मुंडावर, श्रीमति शकुन्तला रावत विधायक प्रत्याशी बानसुर, संजय यादव विधायक प्रत्याशी बहरोड़, सह-प्रभारी श्रीमती सरलेश सिंह राणा, श्री रामस्वरूप कसाणा पूर्व विधायक, श्री रामचन्द्र रावत पूर्व विधायक, श्री महिपाल यादव पूर्व विधायक को सम्मलित किया गया हैं!!
जिला कांग्रेस प्रवक्ता (Authentic) ने बताया कि यह समिति मुख्यतः पंचायती राज चुनावों में टिकट वितरण एवं चुनाव संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी।
जिला जिलाध्यक्ष श्री इन्द्राज गुर्जर की अध्यक्षता में बनी जिला स्तरीय समिति कांग्रेस पार्टी संगठन की मजबूती, जनभावनाओं, कार्यकर्ताओं की मेहनत और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाएगी। हमारा लक्ष्य गांव-गांव तक कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करना और जनहित की आवाज को बुलंद करना है।
संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनहित की राजनीति—यही कांग्रेस का संकल्प है।
एकजुट होकर पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटें।
