मोलावास। अंबेडकर विकास मंच मोलावास की ओर से आयोजित की जा रही चतुर्थ मुंडावर तहसील स्तरीय सर्व समाज प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा को लेकर अंबेडकर विकास मंच की बैठक आयोजित हुई, जिसमें परीक्षा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
परीक्षा का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोलावास में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी।

मोलावास निवासी लेखक दीपदीपिका ने बताया कि मुंडावर तहसील स्तरीय सर्व समाज प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन लगातार चौथे वर्ष किया जा रहा है। परीक्षा के माध्यम से क्षेत्र की प्रतिभाओं को तलाशने, उन्हें मंच प्रदान करने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। हर वर्ष विद्यार्थियों में इस परीक्षा को लेकर उत्साह देखने को मिलता है।
अंबेडकर विकास मंच की बैठक में परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा की गई। मंच ने बताया कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुंडावर तहसील स्तरीय सर्व समाज प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन हर वर्ष इसी प्रकार निरंतर करवाते रहेंगे। विद्यार्थियों को भविष्य में भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता रहेगा।
अंबेडकर विकास मंच मोलावास की ओर से आयोजित इस परीक्षा को लेकर क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह है। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को आगामी कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा।
