वार्ड 10 में भाजपा का जोरदार जनसंपर्क, प्रशांत यादव के समर्थन में मांगा आशीर्वाद

National

बहरोड़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 10 में भाजपा प्रत्याशी प्रशांत यादव के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी बनवारी लाल सिंघल, विधायक प्रतिनिधि मोहित जसवंत यादव एवं डॉ. नीलम यादव ने वार्डवासियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेताओं ने पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्थानीय स्तर पर हो रहे विकास कार्यों की जानकारी वार्डवासियों के साथ साझा की। साथ ही, वार्डवासियों की समस्याओं एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ रहा तो बहरोड़ नगर परिषद में विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम की जाएगी। उन्होंने वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशी प्रशांत यादव के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *