बहरोड़। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नीमराणा के नेतृत्व में बहरोड़ कस्बे में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च में वृत्ताधिकारी बहरोड़ सचिन शर्मा, पुलिस थाना बहरोड़, पुलिस थाना बहरोड़ सदर, पुलिस थाना मांढण तथा QRT टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस टीमों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
