नीमराना, 30 अगस्त 2026। नीमराना में डांस और कला के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। रविवार को Near Panchayat Samiti, Above 99 Market, Canara Bank स्थित Lalit Dance School Step In To Your Dream का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 100 से अधिक सोशल मीडिया क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम व फेसबुक पर अपनी पहचान बना चुके कलाकारों ने शिरकत की।

समारोह में टैलेंट इंडिया शो 2026 की विजेता रुद्रा शर्मा विशेष आकर्षण रहीं। भिवानी से पहुंचीं रुद्रा शर्मा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। इस दौरान कला और सोशल मीडिया जगत से जुड़े कई चर्चित चेहरों का जमावड़ा देखने को मिला।

युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा मंच
अकादमी के निदेशक ललित अहरोदिया ने कहा कि Lalit Dance School शुरू करने का उद्देश्य नीमराना और आसपास के क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। अकादमी में विभिन्न डांस फॉर्म का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर अपने सपनों की ओर आगे बढ़ सकें।
अतिथियों और सोशल मीडिया स्टार्स का रहा जमावड़ा

शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि राव अदा तथा विशिष्ट अतिथि पूजा आशीष व रुद्रा शर्मा रहीं। अकादमी की ओर से पधारे अतिथियों और कलाकारों का साफा, माला और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया।
समारोह में सोशल मीडिया जगत से जुड़े पुरुषोत्तम वशिष्ठ, नैंसी यादव, साक्षी, लेखक दीपदीपिका मोलावास, पूजा बोहरा, सचिन यादव, मोनिका शर्मा, राहुल देव, समीर, अजय, मनीषा यादव, नितिन, सुमन यादव, मनीषा, पूनम यादव, मोना राव, प्रियंका यादव, नीलम यादव, संध्या, जितेंद्र यादव, कुलदीप देव, संदीप, कोमल, रिंकेश, मनीष खत्री, अलका, शिव, नंदनी राजपूत, राहुल, मुस्कान राजपूत, राज शर्मा, कल्पी यादव, अंतरा सोनी, पूजा शर्मा, शांतनु राव, सुरेंद्र दुघेड़िया, तनु, सपना यादव, पूजा यादव, द एंजल, सारिका, पूजा राजपूत, खुशी यादव, नैना सैनी, रतन सैनी, सुषमा सैनी, सोनी राजपूत, नितिन सैनी, भाव्या, अनूप कुमार, चिकू, टीम बहरोड़ वाइन्स, मुस्कान, चेतना, राधा रावत, जोड़ी नंबर 1, विकास यादव और राधा शर्मा सहित बड़ी संख्या में सोशल मीडिया क्रिएटर्स मौजूद रहे।

इस अवसर पर जालावास ग्राम पंचायत के सरपंच अजीत यादव, पूर्व सरपंच नरेंद्र यादव, पूर्व सरपंच रतन लाल यादव, धाकड़ यादव, सुमेर सिंह यादव सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

वहीं नारी शक्ति कुटीर की निदेशक मोनिका योगी, शिक्षाविद अजीत यादव, राकेश मास्टर, महेश कुमार निदेशक महेश कम्प्यूटर्स, मास्टर विजय कुमार, नरेंद्र, नरेश, लक्ष्मण चोपड़ा, भीमसिंह, सचिन, विशाल, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कला प्रेमी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नई अकादमी को मिली शुभकामनाएं
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित अतिथियों और कलाकारों ने Lalit Dance School की नई शुरुआत की सराहना करते हुए अकादमी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में युवाओं को डांस और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मंच मिलने को महत्वपूर्ण पहल बताया।
