बानसूर। नगर पालिका में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष राकेश सिंघल की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी बृजेश लाटा ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संगठन की मजबूती के साथ सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ चुनावी मैदान में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में प्रत्येक वार्ड के लिए संयोजक, सह-संयोजक एवं प्रभारी नियुक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। साथ ही चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विकास जोशी, गणेश सैनी, रामानंद दीक्षित, शशिकांत बोहरा, संदीप जाट, विजय कुमावत, सुरेंद्र चौहान, साहिल मीणा, जितेंद्र सैनी, हरिसिंह सैनी, एडवोकेट अभिमन्यु चौधरी, सुनीता मीणा एवं नीतू सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि वार्ड स्तर तक संगठन को सक्रिय करते हुए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं, ताकि नगर निकाय चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतर सके।
