जयपुर।अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद से लगातार लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी पर आज विराम लग गया। पेट्रोलियम कंपनियों ने देर रात एलपीजी गैस की कीमतों का रिव्यू करने के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पर 183.50 रुपए की कमी की है। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे हैं।
