भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर हेमंत यादव का भव्य स्वागत

National

जालावास |ग्राम पंचायत जालावास के युवा हेमंत यादव ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव पहुंचने पर पंचायत के युवाओं ने भव्य स्वागत किया।

मोलावास से बाबा मेड़ा मंदिर तक डीजे की धुनों, फूल-मालाओं और बाइक रैली के साथ उनका अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग पर युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा ग्रामीणों ने जगह-जगह उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर धाकड़ यादव, राधेश्याम, महेश, सौरभ शर्मा, मनोज मनेठी, मोहित, रवि, रोहित, भानु प्रताप, योगेश, चेतन, हेमंत, हर्ष, अंशल यादव, प्रमोद, पंकज, हंसदीप, हिम्मत, तेजराम, पार्थ, नितिन, अनिल, योगराज सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। सभी ने हेमंत यादव की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *