अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म

National

ट्रम्प और पजशकियान ने समझौते पर साइन किए, जेनेवा नहीं पेरिस के वर्साय पैलेस में हुई संधि

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर हो गए हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 5 बजे इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

IRNA ने समझौते पर हस्ताक्षर की तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें पजशकियान दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते और ट्रम्प अपने हस्ताक्षर वाले पन्ने दिखाते नजर आ रहे हैं। पजशकियान इस दौरान कहां पर थे, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है।
वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ट्रम्प को पेरिस के वर्साय पैलेस में समझौते पर हस्ताक्षर करते दिखाया गया है।

समझौते के तहत ईरान में युद्ध समाप्त होगा और लेबनान में भी संघर्ष खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही होर्मुज को दोबारा खोलने और अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करने की बात कही गई है।

शांति समझौते पर 19 जून को जेनेवा के पास लूसर्न शहर में हस्ताक्षर होने थे, लेकिन निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में इस पर दस्तखत कर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *