जिला कोटपुतली-बहरोड़ कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री इन्द्राज गुर्जर ने प्रदेश के चिकित्सा मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खिंवसर द्वारा हाल ही में मातृ शक्ति के सम्बन्ध में हल्की-फुल्की गिरी हुई घटिया संघी मानसिकता का परिचय देते हुए जो बयान दिया है जिसकी हम घोर निंदा करते हैं और माँग करते है कि राजस्थान की भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा महिलाओं के संदर्भ में संवेदनशील और सम्मान से जुड़ी बात पर निर्लज्जता पूर्ण ढंग से उनका का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, चिंताजनक और घोर निंदनीय है।

एक ऐसा व्यक्ति जो प्रदेश भाजपा सरकार के एक महत्वपूर्ण पद पर बैठा हो उनकी की माताओं-बहनों के स्वास्थ्य और सम्मान के प्रति जो खुद जिम्मेदारी रखता है, उससे ऐसी घटिया और निर्लज्ज टिप्पणी की उम्मीद नहीं की जा सकती। यह सिर्फ एक बयान का मामला नहीं बल्कि महिलाओं के प्रति उनकी संघी सोच और संवेदनशीलता को भी दर्शाता है ।
जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को इस मामले में स्पष्ट कदम उठाते हुए मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवानी चाहिए या उनको मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए!!
डबल ईंजन की आरएसएस/ भाजपा सरकार ने नारा दिया था — “बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार।”
लेकिन सवाल आज भी वही है — महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर सिर्फ नारे चलेंगे या जिम्मेदारी भी तय होगी…?????
यह केवल महिलाओं के मान सम्मान का ही नहीं, बल्कि आज के पढ़े-लिखे, शिक्षित समाज की सोच को भी इंगित करता है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मंगानी चाहिए या मातृ शक्ति का अपमान करने वाले मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए।
