कोटपूतली। राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत कंपाउंडर उमेश वर्मा ने समाजसेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर उन्हें एक अनूठे और नेक अंदाज़ में शुभकामनाएं दीं।उमेश वर्मा द्वारा किया गया यह रक्तदान उनके जीवन का 15वाँ रक्तदान है।

इस अवसर पर अस्पताल के स्टाफ और मौजूद लोगों ने उनके इस जज्बे की भूरी-भूरी प्रशंसा की। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि जन्मदिन जैसे निजी अवसरों पर इस प्रकार का सामाजिक सरोकार समाज के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।इस नेक कार्य के दौरान डॉ.जयदयाल,रामजी लाल वर्मा से.नि.कार्यालयअधीक्षक,सुरेश सैनी, उमेश शर्मा, रतिराम, अजय सैनी और भूपेंद्र शेखावत सहित अस्पताल के अनेक कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने उमेश वर्मा के इस सराहनीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए
अनुकरणीय बताया।
