जयपुर में जमीन और मकान खरीदना होगा अब महंगा

National

जयपुर में डीएलसी दरों में 5 से 49 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव,
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला दर निर्धारण समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक,
जिला कलेक्टर संदेश कुमार नायक की अध्यक्षता में हुई बैठक,
डीएलसी दरों में प्रस्तावित वृद्धि पर विस्तार से हुई चर्चा,
उप पंजीयक कार्यालयों से प्राप्त दर वृद्धि प्रस्तावों पर समिति की सहमति।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त अलग- अलग प्रस्तावों के आधार पर तय होगी नई दरें, शहरी क्षेत्र में लगभग 40 फीसदी तक वृद्धि के प्रस्ताव किए मंजूर, जबकि ग्रामीण इलाकों में 35 फीसदी तक बढ़ोतरी के प्रस्ताव मंजूर, 50% से कम बढ़ोतरी के प्रस्ताव आगामी 7 दिन में होंगे लागू, 50% से अधिक वृद्धि और कमी के प्रस्ताव राज्य सरकार को होंगे प्रेषित, जयपुर में 4 महीने में दूसरी बार जमीनों की डीएलसी दरें बढ़ाई गई, इससे पहले अप्रैल 2026 में भी 10 प्रतिशत की हुई वृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *