बर्डोद।अलवर-बहरोड़ स्टेट हाईवे पर स्थित साबी नदी के पुल को सुरक्षा कारणों के चलते तत्काल प्रभाव से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पुल के निचले हिस्से में किए जा रहे आवश्यक मरम्मत कार्यों के मद्देनजर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

पुल बंद होने के कारण प्रभावित होने वाले यातायात को सुचारू रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। सोडावास और कारोड़ा के मध्य स्थित इस पुल से गुजरने वाले सभी वाहनों को अब पुराने नदी मार्ग (डायवर्जन) से होकर गुजरना होगा।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक इस पुल पर किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है और धैर्य रखते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।
