विश्व पर्यावरण दिवस पर 5000 सीड बॉल और 1000 क्लॉथ बैग वितरित,11 पौधे लगाए

National

बानसूर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा जागृति संस्थान एवं स्वावलंबी खादी महिला समृद्धि फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 5000 सीड बॉल और 1000 कपड़े के थैले वितरित किए गए।

संस्था ने लोगों को वर्षा ऋतु में सीड बॉल खाली भूमि एवं पहाड़ी क्षेत्रों में डालने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से कपड़े के थैले बांटे गए। ग्राम पंचायत होलावास एवं बिलाठ में 11 छायादार पौधों का भी रोपण किया गया। संस्थान सचिव डॉ. गोकुल चंद सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मनीषा देवी, ज्ञान चंद सैनी, लालचंद यादव तथा बड़ी संख्या में नवयुवक मंडल के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *