छात्रवृत्ति एवं अन्य मांगों को लेकर राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय में भारी विरोध प्रदर्शन

National

कोटपूतली।राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मंगलवार को अपनी 06 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया।विद्यार्थियों ने विशेष रूप से स्कूटी वितरण प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है

कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को किसी एक विशेष ई-मित्र केंद्र पर जाने के लिए मजबूर किया जाता है, जहाँ अनावश्यक शुल्क वसूला जा रहा है। स्कूटी वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ डालना बंद हो। सत्र प्रारंभ होने के 15 दिनों के भीतर सभी छात्रों के लिए अनिवार्य रूप से लाईब्रेरी कार्ड बनाए जाएं। महाविद्यालय की प्रत्येक विंग में आर.ओ. युक्त शुद्ध पेयजल की उचित व्यवस्था हो। विद्यार्थियों की सहायता के लिए एक स्थायी पूछताछ काउंटर स्थापित किया जाए। छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ, सुरक्षित और नियमित रूप से उपयोग योग्य शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो।
छात्रों ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने उनकी इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही नहीं की, तो भविष्य में आंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा।आंदोलन के दौरान संदीप गुर्जर, मोहित गुर्जर (शुक्लावास), विकास कसाना, राहुल कांकरिया, केशव शर्मा, राहुल कसाना, रुपेश चौधरी, दीपक शर्मा, लक्ष्य जाट, अमरसिंह, जॉनी सैनी, अन्नी पटेल, गौतम, पंकज वर्मा, आदेश कुमार, सुनील आर्य, यश रावत, हवासिंह गुर्जर, अंकित, अंशु, हिमांशु वर्मा, प्रियांशु शर्मा, सचिन गुर्जर, रजनीश दायमा सहित महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं एकजुट होकर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *