कोटपूतली जिला कारागृह में बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे

National

कोटपूतली, 28 मई 2026 भीषण गर्मी और तापमान में हो रही निरंतर वृद्धि को देखते हुए जिला कारागृह, कोटपूतली-बहरोड़ में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से समाजसेवी रतन लाल शर्मा द्वारा 11 परिंडे (पानी के पात्र) लगाए गये।

इस अवसर पर उपकारापाल श्री प्रेम प्रकाश मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा, “प्रकृति ने इस धरा पर सभी जीवों को एक साथ रहने का अधिकार दिया है। ऐसे में मनुष्य का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह बेजुबान पशु-पक्षियों की सुरक्षा और उनके भरण-पोषण में अपना योगदान दे।”
उल्लेखनीय है कि समाजसेवी रतन लाल शर्मा पिछले कई वर्षों से जिला कारागृह से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कैदियों के हृदय परिवर्तन और उनके जीवन में सकारात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से कारागार में समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने का जिम्मा उठा रखा है।इस पुनीत कार्य के दौरान समाजसेवी रतन लाल शर्मा और उपकारापाल प्रेम प्रकाश मीणा के साथ ही रामेश्वर दयाल, गिरधारी लाल, पूर्ण सिंह, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, मामचंद, वीरेंद्र कुमार और सौरभ शर्मा सहित कारागार प्रशासन के अन्य कार्मिक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *