ऑपरेशन ‘एंटी-वेनम 3.0’ के अंतर्गत पुलिस थाना सरूण्ड की मानवीय पहल।

National

कोटपूतली-बहरोड महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर रेंज, जयपुर राहुल प्रकाश (आई.पी.एस.) के दिशा-निर्देशों एवं जिला पुलिस अधीक्षक, कोटपूतली-बहरोड सतवीर सिंह (आई.पी.एस.) के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान ऑपरेशन एंटी-वेनम 3.0’निरंतर जारी है।
इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटपूतली नाजिम अली खान (आर.पी.एस.) तथा पुलिस उप-अधीक्षक, वृत्त कोटपूतली राजेन्द्र कुमार बुरड़क (आर.पी.एस.) के सुपरविजन में पुलिस थाना सरूण्ड द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई है।
थानाधिकारी सरूण्ड, पुलिस निरीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। गश्त के दौरान ग्राम रघुनाथपुरा में राजेश यादव (उम्र 36 वर्ष), पुत्र कालूराम (निवासी: ढाणी लेस्वा वाली, तन रघुनाथपुरा), नशे की स्थिति में पाया गया।पुलिस टीम ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए राजेश यादव को केवल एक अपराधी के रूप में नहीं, बल्कि एक पीड़ित के रूप में देखा। पुलिस द्वारा उसके परिवारजनों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया गया। परिवार की सहमति के उपरांत, पुलिस टीम ने राजेश यादव को उपचार हेतु नया सवेरा नशा मुक्ति केन्द्र’में दाखिल करवाया।
पुलिस प्रशासन की अपील
पुलिस थाना सरूण्ड ने आमजन से अपील की है कि”नशा छोड़िए, भविष्य सुरक्षित कीजिए। आपकी एक सही शुरुआत, एक बेहतर कल की नींव है।”
पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *