जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना-प्रदर्शन

big breking news

कोटपूतली।जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना-प्रदर्शन
जिला प्रभारी एवं प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव एडवोकेट किरण यादव व जिला अध्यक्ष मंजू रावत के नेतृत्व में, नारी शक्ति-वंदन अधिनियम 2023 (महिला आरक्षण) को तत्काल लागू करने और आरक्षण में ओ.बी.सी. महिलाओं को शामिल कर शीघ्र लागू करने की मांग करते हुए, कोटपूतली-बहरोड़ जिले की महिलाओं ने पोस्टकार्ड अभियान के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय को पोस्टकार्ड भेजे।


पोस्टकार्ड में मांग की गई कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों के आधार पर महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को बिना किसी देरी के तुरंत लागू किया जाए। इसके साथ ही, हाल ही में पेट्रोल-डीजल और सी.एन.जी. की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर मीडिया कोऑर्डिनेटर कमलेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष रेखा यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता यादव, सुनीता भारद्वाज, स्वाति शर्मा, अमिता, कृपा यादव, माया देवी, रिया शर्मा, नेहा शर्मा, सुनीता शर्मा, सुनीता धोबी, सरोज, पिंकी कुमावत, पिंकी यादव, अंकिता, पायल, रवीना, संतरा, इमरती, सुशीला, रौनक और राधिका सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *