सोशल मीडिया में अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला पहुंचा चिरमिरी थाने

National

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले चिरमिरी क्षेत्र के अधिवक्ताओं के संबंध में फेसबुक के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ चिरमिरी थाने में अधिवक्ता संघ ने एक लिखित शिकायत चिरमिरी थाने में दर्ज करने का आवेदन दिया है इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी एवं टी आई चिरमिरी द्वारा अधिवक्ताओं को तीन दिन का समय देते हुए उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए जांच पड़ताल कर कार्यवाही करने का भरोसा जताया है इस संबंध में अधिवक्ता संघ चिरमिरी के अध्यक्ष एवं सचिव और अन्य संघ के लोगों ने मीडिया के सामने इस विवाद के बारे में बताते हुए कहा कि यह विवाद एक मोबाइल दुकानदार से शुरू हुआ था जो इन दिनों सोशल मीडिया में इतना चर्चा के विषय बन गया जिसके चलते एक युवक ने अधिवक्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी कर अब शब्द का प्रयोग किया है वकीलों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि समय रहते अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मानहानि का दवा एवं आंदोलन तक किया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *