कोटपूतली-बहरोड़ जिले के शाहजहांपुर स्थित NH-48 टोल प्लाजा पर रविवार को तेज आंधी के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

अचानक चली तेज हवाओं के कारण टोल प्लाजा की टीन शेड का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। घटना के समय टोल बूथ पर कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी समय रहते सुरक्षित स्थान पर हट गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आंधी इतनी तेज थी कि टीन शेड के कई हिस्से उखड़ गए। शेड गिरने से कुछ समय के लिए टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद टोल प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त हिस्से को घेराबंदी कर सुरक्षित किया तथा कर्मचारियों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी।
