नारनौल। युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा द्वारा स्वर्गीय नेतराम सैनी और स्वर्गीय कलावती देवी की पावन स्मृति में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी नारनौल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांता देवी प्रिंसिपल नेत्रहीन कन्या विद्यालय तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. पवित्रा राव अध्यक्षा श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति एवं चेयरपर्सन आरपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने फीता काटकर किया।

रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में रक्तदाता रेड क्रॉस भवन पहुंचने लगे। शिविर में कुल 160 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं की भारी भीड़ के कारण ब्लड बैंक नारनौल की क्षमता पूरी हो गई। जिसके चलते टीम ने अतिरिक्त रक्त लेने में असमर्थता जताई। इस कारण लगभग 200 से अधिक इच्छुक रक्तदाताओं को बिना रक्तदान किए वापस लौटना पड़ा। इसके बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने भविष्य में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में भाग लेने का संकल्प लिया।

शिविर की विशेष बात यह रही कि महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रिया नांगतिहाड़ी और पूनम नारनौल ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के बाद उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। उनका रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के काम आएगा। इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता। उन्होंने अन्य महिलाओं और युवतियों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

मुख्य अतिथि कांता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और किसी गंभीर मरीज के लिए रक्त जीवनदान साबित होता है। उन्होंने कहा कि युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट समाज में सेवा और जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे है। युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि आज के समय में अस्पतालों में रक्त की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक बन सकता है। शिविर में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में मानव सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

शिविर के सफल आयोजन में सुमित गिरी महाराज, तजेंद्र पाल, राकेश कुमार जिला प्रमुख, संजय सैनी, गौरक्षक बिरेंद्र, नरेश यादव नरसी, संजय शर्मा, विपिन शर्मा, प्रशांत यादव डीआईओ, राजीव शर्मा, राजेंद्र सैनी, मानसिंह सैनी, बिशन सैनी, सुनील यादव, बिरेंद्र सेकवाल, अनिल यादव, सुरेंद्र शर्मा, इंदु यादव, गीता यादव, रोहताश सैनी, रवि भारती, मनोज सेकवाल, मनोज यादव कलवाड़ी, बिट्टू राजवोरिया, रवि सैनी, युवराज, कपिल, भूपेंद्र, संदीप ठेकेदार, प्रदीप टांडू, सावन टांडू, मोहित सेठी, बिट्टू लाम्बा, सवित राज, जीतू रहीस, वीर सिंह, पवन बछोदिया, शमशेर, लोकेश जोगी, रवींद्र शर्मा, तनु पार्षद, सुमेर कांडा, मनीष प्रजापति, साहिल सिंगर, रानी संघी, विक्रम, पीयूष, योगेश सैनी, गोलू सैन, अनिल शर्मा, अनुज सम्बरवाल, मंजीत लाठर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इसके अलावा सोनू, मोनू, दीपक, रमन, अंशुल, राहुल बोस, राहुल कारपेंटर, हेमंत, विशाल, संदीप, पूर्ण, महेश, कृष्ण चेयरमैन, मनोज अवाना, पंकज भोले, गौतम मिगलानी, ईशू, अनिल पार्षद, अन्नी ढाणी बाठोठा, रमेश प्रधान, रामशरण प्रधान, रिंकू, राजकुमार, भूप सिंह, सचिन, आशीष सुराना, सतीश सैनी, मनीष कुमार, कौशल शर्मा रेड क्रॉस, सुमित मेहता, हंसराज डीपी, ओमप्रकाश तथा अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। रक्तदान शिविर ने समाज को यह संदेश दिया कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
