देश राज्यों से बड़ी खबरें- 08/04/2026

Daily Bite National

दोपहर/शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

रुपया मजबूत, शेयर बाजार बम-बम, सोने-चांदी ने भी लगाई दौड़!

1 सीजफायर पर भारत का पहला बयान: कहा- ईरान में जंग रुकने का स्वागत, पश्चिम एशिया में शांति बरकरार रहने की आशा

2 अमेरिका-ईरान सीजफायर पर आया भारत का पहला बयान, बोला- स्वागत करते हैं, हम शुरू से ही युद्ध खत्म कर शांति स्थापित किया जाए,

3 सीजफायर के बाद भारत की एडवाइजरी: नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह, दूतावास से हेल्पलाइन नंबर जारी

4 भारत ने कहा, ‘America-Iran सीजफायर के चलते होर्मुज से बिना रुकावट व्यापार की उम्मीद बढ़ी’

5 मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरातियों पर किए कमेंट के लिए मांगी माफी, बोले- हमेशा रहेगा सम्मान

6 पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, इंदिरा राजीव से खास था नाता

7 TMC का आरोप- चुनाव आयोग ने 5 मिनट में भगाया, SIR पर आपत्ति जताने गए थे; EC ने कहा- इस बार बंगाल में चुनाव भयमुक्त होंगे

8 नामांकन के बाद CM ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी रहेगी, 91 लाख का नाम कटना चिंताजनक

9 मणिपुर सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रही उस खबर को पूरी तरह झूठा बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि सुरक्षा बलों ने कई निर्दोष प्रदर्शनकारियों को मार दिया। सरकार ने साफ किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और लोग बिना जांचे-परखे अफवाहों पर भरोसा न करें। सरकार ने लोगों से अपील की कि किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें

10 11 साल बाद जेल से बाहर आएगा रामपाल, देशद्रोह केस में हाईकोर्ट से जमानत; हिसार के सतलोक आश्रम में 6 लोगों की मौत हुई थी

11 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 में कच्चे तेल की कीमतें औसतन 85 डॉलर प्रति बैरल और रुपया 94 प्रति डॉलर पर रहने का बुधवार को अनुमान लगाया. केंद्रीय बैंक ने बुधवार को जारी चालू वित्त वर्ष की पहली द्विवार्षिक मौद्रिक नीति रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है.

12 रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगे नहीं होंगे: RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती,

13 सेंसेक्स 3000 अंक चढ़कर 77,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 900 अंक ऊपर; ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

14 चांदी आज ₹13 हजार बढ़कर ₹2.44 लाख पर पहुंची, सोना ₹4 हजार महंगा हुआ, इस साल ₹19 हजार दाम बढ़े

15 उत्तराखंड- चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में भी ओले गिरे, MP में 3 चक्रवात एक्टिव; 7 दिन में UP में आंधी से 15 की मौत

16 इस साल मानसून में 6% कम बारिश का अनुमान, स्काईमेट ने कहा- MP, राजस्थान और पंजाब-हरियाणा में सामान्य से कम बारिश हो सकती है

17 नेतन्याहू ने क्या कहा कि ट्रम्प जंग को राजी हुए, दोनों की सीक्रेट मीटिंग में हुआ फैसला, उपराष्ट्रपति वेंस हमले के खिलाफ थे

18 ईरान के खिलाफ दो हफ्ते के युद्धविराम के एलान के बाद पश्चिम एशिया तनाव का कूटनीतिक हल निकलने की संभावना बढ़ गई है। वहीं, अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा, ”अमेरिका सोच रहा था कि तीन दिनों के भीतर वे सब कुछ खत्म करके जंग जीत लेंगे। आखिर उन्हें एहसास हुआ कि यह उनकी बहुत बड़ी गलती थी ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *