शिक्षा पंचायत के तहत ‘शिक्षा संवाद’ का आगाज़, सरदारपुरा में अनूठी पहल

Kotputli-Behror Rajasthan

कोटपुतली-बहरोड़। श्री देवनारायण गुर्जर समाज कल्याण समिति व जीकैप जिला कोटपुतली-बहरोड़ के संयुक्त तत्वावधान में सरदारपुरा (डोइयों की ढाणी व रहिसा की ढाणी) में “शिक्षा पंचायत” अभियान के तहत “शिक्षा संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

13-14 परिवारों से 34 कर्मचारी, बना मिसाल:

छोटे से गांव सरदारपुरा में मात्र 13-14 परिवारों से 34 कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, अनुसंधान व बैंकिंग—में कार्यरत हैं, जो क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरे हैं।
पे-बैक टू सोसाइटी थीम पर आयोजन:
हाल ही में हवासिंह डोई के सहायक आचार्य पद पर चयन के बाद “पे-बैक टू सोसाइटी” थीम पर इस कार्यक्रम की रूपरेखा हवासिंह डोई व राधे देव कसाना ने तैयार की। कार्यक्रम में बच्चों के साथ सीधा संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया और स्थानीय कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।
शिक्षा सुधार के लिए घोषणाएं
कार्यक्रम में शिक्षा सुदृढ़ीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं—
सुभाष डोई (एईएन) बच्चों के लिए डिजिटल बोर्ड उपलब्ध करवाएंगे।


राकेश डोई (वरिष्ठ अध्यापक) व विनोद डोई (फायरमैन) बच्चों को शारीरिक प्रशिक्षण देंगे।
हवासिंह गुर्जर (सहायक आचार्य) बच्चों का मार्गदर्शन कर डिजिटल माध्यम से इंग्लिश स्पीकिंग व बेसिक स्किल्स पर कार्य करेंगे।
महिलाओं की भागीदारी, 9 का सम्मान:
कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। मीरा देवी, कविता देवी, मंजू देवी, मंजू कुमारी, निरमा देवी, संजू कुमारी, सचिना, नचिता व सुनीता सहित 9 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सचिना देवी के एमबीबीएस में चयन पर विशेष सम्मान किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय कर्मचारियों ने श्री देवनारायण गुर्जर समाज कल्याण समिति को सामाजिक कार्यों हेतु 31,000 रुपए की सहयोग राशि भेंट की।


इनका हुआ सम्मान:
गणेश डोई, धनसीराम डोई, गिरधारी रहिसा, छित्तरमल डोई, महेंद्र डोई, जगदीश डोई, विनोद डोई, सीताराम डोई, सुभाष डोई, नेतराम डोई, राकेश डोई, रामकिशोर डोई, बबलू डोई, इंद्राज डोई, संदीप रहिसा, सुनील रहिसा, राजवीर रहिसा, कृष्ण रहिसा, सचिन रहिसा, राजेश डोई, अभिषेक रहिसा, मंजू देवी, मीरा देवी, कविता देवी, निरमा देवी, मंजू कुमारी, सुनीता, नचिता, संजू कुमारी, हवासिंह डोई, रामपाल डोई, सुरेंद्र डोई, रौनक डोई, पीयूष डोई व सचिना देवी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार व राकेश कुमार ने किया, जबकि रमेश डोई, राजेंद्र सहित अन्य साथियों ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। कार्यक्रम में गणेश जी, भंवराराम जी, चंदाराम जी, शंकर जी, मालाराम जी, रामशरण जी, हरिराम जी, रामसिंह जी, ख्यालीराम जी, मदन जी, ताराचंद जी, रामरतन जी, शीशराम जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।