जालावास/मोलावास। क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि मोलावास निवासी मुस्कान यादव पुत्री श्री विक्रम सिंह यादव एवं पौत्री श्री धर्मपाल यादव का त्रिपुरा के अगरतला स्थित राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में BAMS के लिए चयन हुआ है। मुस्कान की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत जालावास के पूर्व सरपंच अजित सिंह यादव एवं समस्त ग्रामवासियों ने मुस्कान यादव का साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया।

मुस्कान यादव की इस सफलता से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बेटी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

लेखक दीपदीपिका मोलावास ने बताया कि मुस्कान यादव जैसी प्रतिभाएं गांव के लिए गौरव और पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। बेटियों की ऐसी उपलब्धियां समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं और अन्य युवाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। बेटियों की सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव का मान-सम्मान बढ़ता है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत जालावास पूर्व सरपंच अजित सिंह यादव, ब्रह्म प्रकाश, रामानंद पंडित, लाला राम, शीशराम जागीरदार, बेदसिंह, कृष्ण, हिम्मत, महेश, धंसीराम, राजेश, अमर सिंह, निहाल, कैलाश, मुकेश, रामकुमार, बलवान, राकेश, प्रकाश, विक्रम, गोलू, भीम सिंह, धोलिया, रामवीर, रामकिशन सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने मुस्कान यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस उपलब्धि को गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
