शाहजहांपुर। शाहजहांपुर की श्याम नगर कॉलोनी में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रत्याशी सुसन मीना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई, जिसके बाद रावण दहन किया गया।

रावण दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। दशहरे का पर्व हमें जीवन में बुराइयों का त्याग कर सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में विक्की मीना, मदन, धर्मेंद्र, प्रदीप, बिट्टू, सूरज, अजय, सोनू, मोनू, तनुज और चुन्नू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर विजयादशमी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।
श्याम नगर कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।
