टीम रेड लाइफ और पहल संस्था के 15 हजार डोनेशन पूरे होने के अभियान में योगदान

रक्तवीर अंकित यादव ने गर्भवती महिला की मदद के लिए सचखंड ब्लड बैंक में अपना 30वां रक्तदान किया। जरूरत के समय रक्तदान कर उन्होंने मानव सेवा की मिसाल पेश की। टीम रेड लाइफ और पहल संस्था के 15 हजार डोनेशन पूरे होने के अभियान में भी अंकित यादव का यह योगदान महत्वपूर्ण रहा।
