सिंचाई के लिए खेतों में लगाए गए पीतल के फव्वारे गायब, ग्रामीण ने शाहजहांपुर थाने में कार्रवाई की मांग की
शाहजहांपुर/फौलादपुर। फौलादपुर गांव में खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए फव्वारों और मोटर केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गांव निवासी उदयवीर सिंह पुत्र शुभराम जाट ने थाना शाहजहांपुर में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच उदयवीर सिंह के खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए 7 फव्वारे, जिनमें पीतल की फिरकी/चिड़िया लगी हुई थी, चोरी हो गए। इसके अलावा गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र मुख्यार सिंह के खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए 8 पीतल के फव्वारे भी गायब मिले।
शिकायत में आगे बताया गया है कि फौलादपुर निवासी महिपाल पुत्र कप्तान सिंह जाट पर इन फव्वारों की चोरी किए जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं, गांव के अन्य किसानों के खेतों से भी फव्वारे चोरी होने की बात शिकायत में दर्ज है। इनमें फलीसिंह पुत्र सांवरराम के 5, चन्द्रपालसिंह पुत्र रामपत के 5 और अजय पुत्र राजेंद्र के खेत से 3 फव्वारे चोरी होने का उल्लेख किया गया है। साथ ही मोटर की केबल चोरी होने की भी शिकायत दी गई है।
ग्रामीण ने पुलिस से पूरे मामले की जांच करवाकर चोरी हुए सामान की बरामदगी तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और खेतों से चोरी हुए सिंचाई उपकरणों की बरामदगी हो पाती है या नहीं।
