अमरनाथ यात्रा पर जा रहे 4 यात्रियों की मौत:8 गंभीर घायल; बठिंडा में ट्राला से टकराई टेंपो ट्रैवलर, 4 फीट तक पिचकी

National

बठिंडा।हादसे के बाद मृतकों के शवों को उठाते हुए लोग।
पंजाब में बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह टेंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्राला से टकरा गया। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना खतरनाक हुआ कि टेंपो ट्रैवलर करीब 4 फीट तक पिचक गया।

घायलों को तत्काल बठिंडा के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शवों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

हादसे के बाद मृतकों के शवों को अस्पताल ले जाते हुए लोग।
हादसे के बाद मृतकों के शवों को अस्पताल ले जाते हुए लोग।
ट्राला के टक्कर के बाद टेंपो ट्रैवलर करीब 4 फीट तक पिचक गया।
ट्राला के टक्कर के बाद टेंपो ट्रैवलर करीब 4 फीट तक पिचक गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

राजस्थान से अमरनाथ जा रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार, राजस्थान से टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर 11 से 12 लोग अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे। सुबह करीब 7 बजे उकना टेंपो ट्रैवलर बठिंडा के डाबा जोर गांव, जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच पहुंचा, जहां पर पहले से ही सड़क किनारे एक ट्राला खड़ा हुआ था।

जिसमें टेंपो ट्रैवलर पीछे से घुस गया और उसके परखच्चे उड़ गए। टेंपो ट्रैवलर करीब 3 से 4 फीट तक पिचक गया। उसके अंदर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मंच गई। हादसे में करीब 4 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 8 लोग गंभीर घायल हैं।

सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें कंट्रोल रूम में सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सभी घायलों के तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद मौके पर जांच करती हुई पुलिस।
हादसे के बाद मौके पर जांच करती हुई पुलिस।
घायलों को एम्स में कराया भर्ती

सिविल अस्पताल के इमरजेंसी डॉ. लवदीप सिंह ने बताया कि सहारा जन सेवा संस्था द्वारा लाए गए इस मामले में तीन लोगों की मौत सिविल अस्पताल में हुई है, जबकि एक मृतक को एम्स भेजा गया था। सभी घायल यात्रियों का इलाज एम्स अस्पताल में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *