जालोर: लिव-इन में रहने पर पंचायत का फरमान, 21 लाख का जुर्माना; दो परिवारों का सामाजिक बहिष्कार

National

जालोर जिले में पंचायत का कथित तुगलकी फरमान सामने आया है। लिव-इन में रह रहे 22 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय युवती पर पंचों ने 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही दोनों परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करते हुए हुक्का-पानी बंद कर दिया और धार्मिक स्थलों पर जाने से भी रोक लगा दी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि 6 जून को रिश्तेदार के निधन के बाद आयोजित 12वें कार्यक्रम में भी उन्हें शामिल नहीं होने दिया गया। मामले में 29 जून को परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर 11 नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जालोर एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सायला थाना प्रभारी महिपाल सिंह जांच कर रहे हैं और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *