छात्रोंकी गूंज_संवाद एवं पत्रकार वार्ता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जिला कॉंग्रेस कमेटी कोटपूतली-बहरोड़ अध्यक्ष श्री इंद्राज गुर्जर की अध्यक्षता में छात्रों एवं युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष श्री इंद्राज गुर्जर ने पत्रकारों को नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा लगातार उठाए जा रहे शिक्षा, रोजगार, अवसर और युवा भागीदारी से जुड़े मुद्दों के बारे में जानकारी दी तथा उनके विचार साझा किए।

जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने डबल इंजन की भाजपा सरकार तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज भारत की शिक्षा व्यवस्था ‘वसूली तंत्र’ बन गई है। हमें इसे बदलना है- ‘छात्रों की गूंज’ इसी की शुरूआत है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब इस मुकाम पर पहुँच गई है कि अपने अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को ही शिक्षा मंत्री “आतंकवादी” कह रहे हैं।
जिलाध्यक्ष श्री इंद्राज गुर्जर ने कहा कि भ्रष्ट भाजपा सरकार की नाकामी से इतने पेपर लीक हुए और इनके राज में निराशा के गर्त में डूबे 20 बच्चों ने जान दे दी, करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया गया – वो आज पीड़ित बच्चों और उनकी आवाज़ उठाने वालों को “दहशतगर्द” बता रहे है।

संघी सोच द्वारा पोषित भाजपा सरकार के लिए यह कोई नई बात नहीं है, इन्होने पहले अन्नदाता किसानों को “आंदोलन जीवी और परजीवी” कहा था। सवाल पूछने वाले युवाओं को “Anti-National” कहा और अब छात्र-छात्राओं को “दहशतगर्द बता रहे हैं।” जो भी भाजपा सरकार से सवाल पूछे – उसे देशद्रोही बता दो, यही इनकी पूरी राजनीति है।
जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी मांगनी चाहिए और अपनी नाकामियों के लिए तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। आज देश प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था माफ़िया तंत्र के जाल में फंसी हुई है।
संगठन महामंत्री (ORG) V K Naval ने बताया कि आज की पत्रकार वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, बहरोड़ से कॉंग्रेस प्रत्याशी रहे संजय यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष (मानवाधिकार एवं RTI विभाग) रमेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष (नगर नियोजन विभाग) हनुमान सैनी, जिलाध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) मुनानुदीन कुरैशी, जिलाध्यक्ष ST माo जगदीश मीणा, नारेहड़ा ब्लॉक अध्यक्ष Adv सतीश निमोरिया, युवा नेता प्रदीप गुर्जर, अशोक मुदगिल नीमराना ने भी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, युवाओं के रोजगार और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कॉंग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इन समस्याओं के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इन पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। कांग्रेस नेताओं ने पूर जोर शब्दों में कहा कि प्रेस वार्ता का उद्देश्य शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को आमजन, युवाओं और छात्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
आज की पत्राकार वार्ता में कार्यकारी जिलाध्यक्ष (एसी प्रकोष्ठ) सतीश मांडेया, जिलाध्यक्ष (सहकारिता प्रकोष्ठ) संतोष कुमार सैनी, NSUI जिला अध्यक्ष जितेंद्र आर्य, रोहिताश चौधरी पूर्व प्रधान, गोकुल यादव पूर्व जिला पार्षद, राजीव डेहरवाल अध्यक्ष रैगर समाज सताईसा, सुभाष भारद्वाज, Adv पवन सैनी, देवी सहाय सैनी, गणेश सैनी डेलीगेट, मुकेश मुक्कड़, अनिल भरगढ, बलराम पंच सहित ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं भारी तादाद में सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
