अमेरिका ने ईरान के तेल बेचने पर प्रतिबंध हटाया: अगले 60 दिन भारत भी खरीद सकता है, ईरान में फिर तैनात होंगे UN के न्यूक्लियर इंस्पेक्टर
1 पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत न केवल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, बल्कि वैश्विक मंच पर एक बेहद विश्वसनीय और भरोसेमंद ताकत बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि आज भारत अगले 1,000 वर्षों के भविष्य की पटकथा लिख रहा है और यही नए भारत का दुनिया के लिए सबसे बड़ा भरोसा यानी गारंटी है
2 प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश की सोच में एक बड़ा ऐतिहासिक बदलाव आया है। पहले जहां लोग सोचते थे कि ‘यह काम कभी नहीं हो सकता’, वहीं आज हर देशवासी का भरोसा है कि ‘यह काम होकर रहेगा’। सोच में आया यह बदलाव ही नए भारत की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है
3 मोदी बोले- देश में नक्सलवाद आखिरी सांसें गिन रहा है, आज जो संविधान हाथ में हिलाते हैं; नक्सली हिंसा के चरम पर उनके हाथ कांपते थे
4 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवाार को नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में NAFED के ऑक्शन पोर्टल ‘NAFEX.in’ का शुभारंभ करेंगे। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे
5 भारत की अध्यक्षता में हो रही ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं। यह बैठक सितंबर में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर केंद्रित है।
6 अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के रखरखाव के लिए 23 करोड़ डॉलर के पैकेज की घोषणा की है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह सौदा भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा। इस पैकेज में स्पेयर पार्ट्स, तकनीकी सहायता और अन्य जरूरी उपकरण शामिल हैं
7 होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़े उर्वरक से लदे चार जहाज, सरकार ने कहा- खाद का पर्याप्त भंडार मौजूद
8 उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, 4 साल में दूसरी टूट, शिंदे बोले- छक्का लगाया; आदित्य ने पाला बदलने वालों को बिकाऊ कहा
9 ‘एकनाथ शिंदे ने सिजेरियन प्रक्रिया के जरिए 6 गद्दारों को दिया जन्म’, महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ हुआ सफल तो फूटा संजय राउत का गुस्सा
10 महाराष्ट्र: अन्ना हजारे का सरकार को अल्टीमेटम, बोले- RTI नियमों बदलाव वापस नहीं लिए तो करूंगा अनशन
11 लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी का ताबड़तोड़ एक्शन, चार अफसरों को किया सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच
12 कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में धमाका, 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 60 से ज्यादा घायल; दो दिन पहले प्रोडक्शन शुरू हुआ था
13 ‘अगर ईरान समझौते से मुकरा, तो जो करना पड़ेगा वो करूंगा’, राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी
14 मेसी के फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 18 गोल, जर्मनी के क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ा; अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया, नॉकआउट में पहुंची
15 विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज तीन मैच, न्यूजीलैंड Vs स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान; श्रीलंका-आयरलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला
16 मानसून ने पकड़ी रफ्तार, उत्तर से दक्षिण तक आंधी-तूफान के आसार; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
