आज 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चूरू में दिन में ही अंधेरा छाया, बारिश का 45 फीसदी कोटा पूराजयपुर

National

राजस्थान में प्री-मानसून सीजन शुरू हो गया है। लगातार आंधी-बारिश से गर्मी कम हो गई है। कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। लगातार बारिश से जून की कुल बारिश का 45 फीसदी कोटा भी पूरा हो गया।

मंगलवार को भी 7 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों में यलो अलर्ट है। सोमवार को चूरू, सीकर, जयपुर, अलवर के एरिया में आंधी चली।

चूरू में रेत के बवंडर से आसमान मटमैला हो गया। कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में भी कई स्थानों पर तूफानी बारिश हुई।

वहीं, दिल्ली में बिगड़े मौसम के कारण 4 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS

चूरू के सरदारशहर में दोपहर रेत का बवंडर उठा। शहर के अधिकतर हिस्सों में इसका असर रहा।
चूरू के सरदारशहर में दोपहर रेत का बवंडर उठा। शहर के अधिकतर हिस्सों में इसका असर रहा।

ये शहर सबसे ज्यादा गर्म

गर्मी और बारिश की बड़ी अपडेट्स

फलोदी में सबसे ज्यादा गर्मी: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज हुआ। फलोदी के अलावा जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41.3, बाड़मेर में 40.6, बीकानेर में 39.2, दौसा में 39.5, वनस्थली (टोंक) में 40, कोटा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

45 फीसदी बारिश का कोटा पूरा: जून में राजस्थान में 55MM औसत बरसात होती है, लेकिन अब तक राज्य में 25MM बरसात हो चुकी है, जो औसत बारिश का 45 फीसदी है। इसमें पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में अच्छी बारिश है, जबकि जोधपुर संभाग में सामान्य से कम बारिश हुई है।

चूरू में 20 मिनट तक अंधेरा: जिले के कई इलाकों में सोमवार दोपहर को धूल के गुबार के साथ तेज आंधी आई। इस कारण कई इलाकों में 20 मिनट तक दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद चूरू व सादुलपुर में मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई। ग्रामीण क्षेत्र में 11 केवी के तीन पोल टूट गए व एक ट्रांसफार्मर जल गया।

डायवर्ट हुईं फ्लाइट: खराब मौसम के कारण 4 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की रांची-दिल्ली फ्लाइट के साथ एयर इंडिया की वेंकूवर-दिल्ली और चीन से दिल्ली आ रही एक इंटरनेशनल कार्गो फ्लाइट भी शामिल थी। इंडोनेशिया के डेंपसर से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को भी जयपुर डायवर्ट किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम

जयपुर: सोमवार को दिनभर हल्के बादल रहे और धूप कमजोर रही। बादल छाने से दिन में हल्की उमस रही। शाम होने से पहले जयपुर में भी मौसम बदलाव हुआ और घने बादल छाने के साथ कई स्थानों पर धूलभरी आंधी चली। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है।

जयपुर में सोमवार को दिनभर गर्मी और उमस रही। दोपहर बाद बदले मौसम से कुछ राहत मिलीद्ध।
जयपुर में सोमवार को दिनभर गर्मी और उमस रही। दोपहर बाद बदले मौसम से कुछ राहत मिलीद्ध।
अजमेर: मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह 8:30 बजे तक 1.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिनभर चली हवा से गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन उमस बनी रही।

अजमेर बारिश के कारण उमस बढ़ गई है। हालांकि, सोमवार को धूप कमजोर रही।
अजमेर बारिश के कारण उमस बढ़ गई है। हालांकि, सोमवार को धूप कमजोर रही।
उदयपुर: लेकसिटी में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दिनों के मुकाबले दिन में गर्मी का असर कम हुआ है। मौसम एक्सपर्ट डॉ. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि आने वाले दिनों में उदयपुर के बादल छाए रहेंगे। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

उदयपुर में गर्मी का असर कम हो गया। आने वाले दिनों में बारिश होने की भी संभावना है।
उदयपुर में गर्मी का असर कम हो गया। आने वाले दिनों में बारिश होने की भी संभावना है।
अलवर: जिले में सोमवार दोपहर तक उमस भरी गर्मी रही। दोपहर बाद मौसम बदल गया। अलवर शहर सहित आसपास क इलाकों में आंधी चली। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम इसी तरह का है। दिन में तापमान 40 डिग्री रहता है, लेकिन शाम को मौसम बदल जाता है।

दोपहर बाद चली आंधी के कारण शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गर्मी से भी राहत मिली।
दोपहर बाद चली आंधी के कारण शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गर्मी से भी राहत मिली।
सीकर: सोमवार को अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सीकर में दोपहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को यहां पर अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, दोपहर में करीब डेढ़ से 2 घंटे तक धूल का गुब्बार छाया रहा।

सीकर में पिछले कुछ दिनों में तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट हुई है। सोमवार को भी आंधी और धूल के गुबार के कारण धूप और गर्मी कम रही।
सीकर में पिछले कुछ दिनों में तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट हुई है। सोमवार को भी आंधी और धूल के गुबार के कारण धूप और गर्मी कम रही।
कोटा: सोमवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में गर्मी का असर बना रहा। पिछले दिनों हल्की बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को मौसम सामान्य रहा। उमस भी बढ़ गई है।

कोटा में सोमवार को बादल भी छाए, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली।
कोटा में सोमवार को बादल भी छाए, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली।
जोधपुर: दिन में गर्मी से कुछ राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *