प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार देश प्रदेश में डबल ईंजन की फेल भाजपा सरकार के राज में बेलगाम बढ़ती हुई महंगाई, पेपर लीक, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के अंतर्गत जिला कोटपूतली-बहरोड के विधानसभा बानसुर व बहरोड़ के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन AICC सचिव व सह प्रभारी श्री चिरंजीवी राव के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष श्री इंद्राज गुर्जर की मुख्य अध्यक्षता में संपन्न हुए!!
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी श्री चिरंजीवी राव ने भाजपा सरकार को देश-प्रदेश और विदेश में सभी मोर्चों पर बुरी तरह प्लाप बताया !!
मोदी सरकार देश में बढ़ती हुई बेलगाम महंगाई को रोकने में बुरी तरह नाकाम साबित हुए हैं!!

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री राव ने नीट पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, डबल ईंजन की नकारा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर हमला बोला!!
श्री राव ने सम्मेलन में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को ओर अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का आव्हान किया।
जिलाध्यक्ष श्री इंद्राज गुर्जर ने कहा कि पेपर लीक होने से लाखों छात्रों की मेहनत बेकार होने से उनकी मेहनत और भविष्य चौपट हो गया है!! कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है!! पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है! गरीब असहाय जनता की कोई सुनने वाला ही नहीं है, डबल इंजन की भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण देश प्रदेश में जनता बुरी तरह त्रस्त व पीड़ित हैं! बड़े बड़े पूंजीपतियों के फायदे के लिए आम जनता का खून चूस कर अपनी तिजोरी भरी जा रही हैं ! बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सफाई, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है! राज्य भाजपा सरकार के मंत्री बौखला कर उल्टे सीधे ब्यान दे रहे हैं जिससे जनता में निराशा और हताशा छाई हुई है! राज्य भाजपा सरकार ढोंग करके काम चला रही हैं । अब जनता को भी जगाना होगा ! घर से निकल उनसे सड़कों पर जवाब मांगना चाहिए।
जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम विपक्ष में है! हमें ये भी याद रखना चाहिए लोकतंत्र में प्रतिपक्ष की भूमिका सोई हुई सरकार को जगाने की भी होती है! कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए और शासन प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना चाहिए!

संगठन महामंत्री (ORG) V K Naval ने बताया कि जिले की दोनों विधानसभाओ में आयोजित जनजागरण अभियान में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, मुंडावर विधायक श्री ललित यादव, जिला सह प्रभारी श्रीमती सरलेश राणा, PCC सचिव श्री प्रधुमन राठौड़, बहरोड़ कांग्रेस प्रत्याशी श्री संजय यादव, डॉ आरसी यादव, पीसीसी महासचिव श्री विजय यादव, मुण्डावर प्रधान रोहिताश चौधरी, बहरोड़ प्रभारी हरगुण भोपर, पीसीसी सचिव योगेश मेहता, बहरोड़ ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव, मांजरी कलां ब्लॉक अध्यक्ष विकास शेखावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर आर्य, प्रदेश सरपंच संघ उपाध्यक्ष जगमाल सिंह यादव, प्रधान श्रीमती सुमन यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष श्री संतोष सैनी, नगर निकाय प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष हनुमान सैनी, राजीव गांधी पंचायत राज ज़िलाध्यक्ष डॉ महेश यादव, बानसूर ब्लॉक अध्यक्ष भीमसिंह गुर्जर, नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र रैगर, डॉ माली राम कसाणा, पूर्व सरपंच अशोक मुदगिल आदि नेताओं ने प्रदेश भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भजन लाल सरकार पंचायती राज एवं स्थानीय निकायों के चुनाव समय पर कराने में असफल रही है! प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से फेल हो चुकी है! प्रदेश में अराजकता का माहौल है! आए दिन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन और जमीनों पर कब्जा करने तथा फायरिंग की की घटनाओं से आम जनता भय भीत है! बिजली, पानी, खाद्य, स्वास्थ्य सेवा, सफ़ाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है! किसानों को रात रात भर जाग कर फसल के लिए खाद्य के लिए पुलिस की लाठियां और धक्के खाने पड़ रहे हैं !

जिला के दोनों विधानसभाओं के अलग अलग हुए कार्यकर्त्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से अजय यादव, महेश सैनी, बानसूर मंडी चेयरमैन श्री माडाराम, युवा नेता प्रदीप गुर्जर, कर्मचारी संघ पूर्व अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, कांग्रेस नेता मुकेश यादव, अमीलाल सैनी, जगदीश खेम जी, नत्थू राम सैनी ‘अमीन’, प्रेम पटेल, NSUI पूर्व ज़िलाध्यक्ष राकेश चौधरी, श्रीमती अंजना यादव, महेश प्रधान, रामस्वरूप मुक्कड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप यादव, एडवोकेट शिवचरण रावत, राजेश बागड़ी, रणवीर डोई, पूर्व प्रधान श्री मातादीन, राजू ठेकला एवं दोनों विधानसभाओ के समस्त मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा पार्टी की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया!!
