बानसूर। कस्बें कें संगम मैरिज गार्डन में रविवार को रोटी बैंक द्वारा संचालित निःशुल्क शव वाहिनी का शुभारम्भ किया गया। राजस्थान इंटेलिजेंस ब्यूरो पुलिस महानिरीक्षक रमाकांत गुप्ता,पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह,यादव महासभा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र यादव सहित अन्य अतिथियों नें हरी झंडी दिखाकर शव वाहिनी कों रवाना किया।
अतिथियों ने रोटी बैंक की इस पहल की जमकर सराहना की। संचालक आर. सी. यादव नें बताया कि निःशुल्क शव वाहिनी में अत्याधुनिक डीप फ्रीजर की व्यवस्था हैं। यह शव वाहिनी की सुविधा बानसूर के हर नागरिक के लिए पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर रोटी बैंक टीम द्वारा अतिथियों का साफ़ा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया इस मौके पर युवा यादव महासभा प्रदेशाध्यक्ष मदन यादव,डॉ महेंद्र सिंह पल्सानिया,समाज सेवी धर्मवीर यादव शुक्लाबास,भामाशाह दिनेश मित्तल,जीईडब्ल्यू कंपनी के सीईओ गोकुल यादव, आचार्य बलराम दास,आचार्य राजकुमार शास्त्री,सागर दास मौजूद रहें। मंच संचालन सुरेंद्र कवि नें किया।
