अग्रवाल समाज समिति कोटपूतली द्वारा ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का भव्य शुभारंभ 18 मई से

big breking news

कोटपूतली। जिला मुख्यालय स्थित अग्रवाल समाज समिति कोटपूतली एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रसेन भवन में ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल समाज समिति कोटपूतली के मीडिया प्रभारी हेमन्त मोरीजावाला ने जानकारी देते हुए बताया कि इन क्लासेस का भव्य शुभारंभ दिनांक 18 मई 2026, सोमवार से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन हॉबी क्लासेस का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना, आत्मविश्वास को बढ़ावा देना तथा रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

समिति द्वारा आयोजित इन विशेष हॉबी क्लासेस में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों एवं महिलाओं के लिए अनेक रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

🌅 प्रातःकालीन क्लासेस का समय निम्नानुसार रहेगा—

🧘‍♀ योगा क्लासेस — प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक
🎨 पेंटिंग क्लास — प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक
✂ आर्ट एंड क्राफ्ट क्लास — प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक
💄 ब्यूटीशियन क्लास — प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक

🌆 सायंकालीन क्लासेस का समय निम्नानुसार रहेगा—

🥋 जूडो-कराटे क्लास — सायं 4:00 बजे से 5:00 बजे तक
💃 डांस क्लास (5 से 12 वर्ष तक) — सायं 5:00 बजे से 6:00 बजे तक
💃 डांस क्लास (12 वर्ष से अधिक) — सायं 6:00 बजे से 7:00 बजे तक

समिति द्वारा यह भी बताया गया कि ग्रीष्मकालीन हॉबी क्लासेस के समापन उपरांत अग्रसेन भवन में एक भव्य एवं विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला प्रदर्शनियां एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

अग्रवाल समाज समिति कोटपूतली ने क्षेत्र के अग्रवाल समाज के अधिक से अधिक बच्चों एवं महिलाओं से इन हॉबी क्लासेस में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने तथा इस अनूठी पहल का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *