राजस्थान मौसम अपडेट 13 मई

National

जयपुर: हीटवेव, ऊष्णरात्री अलर्ट

वर्तमान में राज्य के दक्षिण-पश्चिमी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान 45-48 डिग्री के मध्य दर्ज किया जा रहा है पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 48.3 डिग्री से. दर्ज किया गया है

राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में आगामी दिनों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन तीव्र हीटवेव व ऊष्णरात्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है

दक्षिण-पूर्वी भागों में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के मध्य दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव, ऊष्णरात्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है

आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50Kmph) व हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *