13 मई 2026 को भारत सरकार ने सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच कस्टम ड्यूटी (आयात शुल्क) में बड़ी वृद्धि की है।
बढ़ी हुई कस्टम ड्यूटी 13 मई 2026 से प्रभावी.!
सोने और चांदी पर प्रभावी आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है।शुल्क का विवरण: इसमें 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) और 5% एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) शामिल है।
यह निर्णय तुरंत लागू हो गया है, जिससे सोने और चांदी की घरेलू कीमतें महंगी हो गई हैं।
इस फैसले का उद्देश्य रिकॉर्ड आयात को कम करना, चालू खाता घाटा (trade deficit) को कम करना और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव को कम करना है।
यह कदम ऐसे समय में आया है जब सरकार की ओर से रिकॉर्ड उच्च आयात के चलते सोने की खरीदारी कम करने की अपील की गई थी।
