राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री गणेश धोधरा के आह्वान पर प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर मान गढ़ धाम को शहीद स्मारक घोषित करने के अपने वायदे से मुकरने के विरोध में प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया!!

National

जिला मुख्यालय कोटपूतली पर आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष माo जगदीश मीणा के नेतृत्व में सैकड़ों आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोशित हो कर भाजपा सरकार के विरुद्ध नारे बाजी कर पुतला दहन किया गया !!
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय आदिवासी मीणा महासभा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद राजस्थान श्री जगदीश मीणा ने बताया कि 1 नवंबर 2022 को बांसवाड़ा, राजस्थान में ‘मानगढ़ धाम की गौरव गाथा’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानगढ़ धाम को वैश्विक स्तर पर एक भव्य आदिवासी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का वायदा आदिवासी समाज से अपनी यात्रा के दौरान किया था तथा राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को मिलकर एक साझा रोडमैप तैयार करने का आह्वान किया था।


पीएम मोदी ने कहा था कि मानगढ़ धाम की विरासत राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से जुड़ी है, इसलिए चारों राज्यों को मिलकर इसके विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने 1913 के मानगढ़ नरसंहार में अंग्रेजों द्वारा शहीद हुए लगभग 1,500 आदिवासियों और समाज सुधारक गोविंद गुरु के बलिदान को याद किया था।
आदिवासी समाज को उस समय जनसभा में इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किए जाने की प्रबल उम्मीद थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर इसकी औपचारिक घोषणा नहीं करके इसके समग्र विकास और एक भव्य रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया था।
अब संसद में अपने वायदे से मुकरते हुए भाजपा सरकार ने कहा है कि इसे विधिवत राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का हमारा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है!!
जिलाध्यक्ष माo जगदीश मीणा ने आदिवासी समाज से धोखा करने और शहीदों का अपमान करने पर घोर निंदा करते हुए कहा कि क्या मानगढ़ धाम राष्ट्रीय स्मारक घोषित होने योग्य ही नहीं !!
मानगढ़ धाम की गौरव गाथा तीर्थ मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय तीर्थ का दर्जा नहीं मिलने से मेवाड़ और वागड़ के आदिवासियों को घोर निराशा हाथ लगी है।
जिला प्रवक्ता (Authentic) V K Naval ने बताया कि आज जिला मुख्यालय कोटपूतली पर हुए पुतला दहन और प्रदर्शन कार्य कर्म में भारी संख्या में आदिवासी कांग्रेस सदस्य व समाज के लोगों के साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव (चिकित्सा प्रकोष्ठ) डॉ अभिलाष मीणा, ब्लॉक आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह मीणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नगर निकाय प्रकोष्ठ) श्री हनुमान सैनी, कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद सैनी (पूर्व चेयरमैन), जिलाध्यक्ष (कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ) श्री रोहिताश बसेठिया, रामौतार मीणा, रामावतार चौहान अध्यक्ष पंचायत राज कोटपूतली, Adv पवन सैनी, बनवारी लाल मीणा, ओमप्रकाश सैनी, जिला महासचिव सुरेंद्र मीणा, भागीरथ मीणा, कमलेश मीणा पवाना अहीर, विपिन मीणा, अनिल मीणा, अशोक मीणा, गोवर्धन सोलंकी आदि उपस्थित हुए!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *