बहरोड़: प्रतिभा सम्मान, रक्तदान शिविर और विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

National

बहरोड़ | 02 अगस्त 2026

अंबेडकरवादी संगठन एवं सैन सम्राट समिति द्वारा रविवार को श्री कृष्णा मैरिज पैलेस, बहरोड़ में प्रतिभा सम्मान समारोह, विशाल जनसभा एवं श्री श्री 1008 बाबा गरीबनाथ महाराज के विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय, विश्वविद्यालय एवं अन्य शैक्षणिक स्तरों पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा सरकारी सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं सहित 90 प्रतिभाओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान समाज के युवाओं को आगे बढ़ने और शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का कार्य करता है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिसमें 55 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे मानव सेवा की मिसाल बताया।

आयोजन में श्री श्री 1008 बाबा गरीबनाथ महाराज के विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्यपाल चौधरी (राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं प्रभारी, आ.स.पा. राजस्थान) उपस्थित रहे।

अध्यक्षता श्री रवि नाथ (बाबा गरीबनाथ मंदिर, केसवाना) ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री चेतराम बैरवा (राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य, आ.स.पा. दिल्ली), श्री मोहनलाल बैरवा (सहप्रभारी, आ.स.पा. राजस्थान) एवं श्री अमरचंद हस्तालिया (सहप्रभारी, आ.स.पा. राजस्थान) उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सुरेन्द्र मेहरा, चन्द्र शेखर यादव, नरेश मींगवाल, मुरलीधर ओझा, डॉ. भूप सिंह चौधरी, उमेद बैरवा, एडवोकेट श्री गोविन्द सागरिया, राजेश गोकलपुर, मुकेश कुमार गोठवाल, महिपाल सहित अनेक समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

आयोजन के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभाओं, रक्तदाताओं एवं समाज के सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में शिक्षा, सेवा और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *