तेज रफ्तार ट्रेलर ने बुजुर्ग को कुचला, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

National

( संवादाता राहुल शर्मा)
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर होटल हाईवे किंग के पास हुआ हादसा, भाबरू थाना पुलिस ने शव को पहुंचाया पावटा के उपजिला अस्पताल*

*पावटा/जयपुर से दिल्ली जाने वाले नेशनल हाईवे-48 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आतेला स्थित होटल हाईवे किंग के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस पहुंची मौके पर, अस्पताल में तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही भाबरू थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अवस्था में बुजुर्ग को तुरंत पावटा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हाईवे पर मचा हड़कंप
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

भाबरू थाना पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर की तेज रफ्तार हादसे का कारण बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *