बंशीधर घोघड़ ने श्री कृष्ण छात्रावास विकास हेतु 51000 रूपए का सहयोग किया

National

कोटपूतली – कस्बे के डाबला रोड़ स्थित घोघड़ परिवार से युवा समाज सेवी बंशीधर घोघड़ सुपुत्र सेठ श्री मामराज यादव घोघड़ ने श्री कृष्ण छात्रावास विकास हेतु 51000/- रूपए का सहयोग किया।

समस्त घोघड़ परिवार की जनसेवी परंपरा को कायम रखते हुए पूर्व यादव समाज अध्यक्ष गिरधारीलाल गुरूजी व प्रवक्ता डॉ रामकरण यादव , प्रकाश यादव झाड़ावाली की उपस्थिति में घर आकर स्वेच्छा से नकद राशि उपलब्ध कराई।

सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले बंशीधर घोघड़ का यादव समाज की तरफ से माल्यार्पण व राजस्थानी साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। परिवार के ओमप्रकाश यादव, रामचंद्र यादव, सरदारसिंह यादव, रामसिंह यादव, हनुमान यादव आदि ने ऐसे अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *