जैतसर PHC का नामकरण: ‘श्री नैन सिंह देवराज’ के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र’

Rajasthan

देचू उपखंड के जैतसर में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण “श्री नैन सिंह देवराज राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जैतसर” रखने को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है।
खातेदारों द्वारा दी गई नि:शुल्क भूमि पर बनने वाले इस स्वास्थ्य केंद्र को क्षेत्र के प्रतिष्ठित नाम से जोड़ने का निर्णय लिया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर सम्मान व पहचान भी बढ़ेगी।


यह कदम ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक प्रेरणा का भी माध्यम बनेगा ग्रामीणों ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीसिंह सेतरावा, फलोदी सीएमएचओ डॉ प्रतापसिंह राठौड़ एव मूलसिंह राठौड़ का जताया आभार