नीमराना। अशादीप सोसायटी, नीमराना के बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा विकसित भारत 2047 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुंदर और संदेशपरक चित्र बनाए। बच्चों की कलाकृतियों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और देश के उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में लैवेंडर के हर्ष पाठक ने प्रथम स्थान, उजाड़ के अपना घर से uzed ने द्वितीय स्थान तथा अपना घर से निक्कू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को जनकसिंहपुरा के राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक रविकांत जी सहित उपस्थित अतिथियों ने मेडल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रियांशु गुप्ता और सुनील पाठक जी भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मकता की सराहना की और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देने के साथ-साथ समाज को पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के सीमित उपयोग का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। इस पहल से बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी और देश के विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला।
