कोटपूतली में कांग्रेस का ‘काला दिवस’ प्रदर्शन, राहुल गांधी से दुर्व्यवहार के विरोध में निकाला रोष मार्च

National


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के दिशा-निर्देशों व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्री इन्द्राज जी गुर्जर के आदेशानुसार आज जिला मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (संयुक्त) के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद सैनी की अध्यक्षता में एक दिवसीय काला दिवस (ब्लेक डे) मनाया गया!!


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेन्द्र कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे व्यापक विरोध धरना प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ बर्बरतापूर्वक दुर्व्यवहार किए जाने के विरोध में आज 8 अक्टूबर को कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय पर नगर परिषद पार्क से लेकर जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस तक नारे बाजी कर पैदल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया।
AICC द्वारा घोषित काला दिवस पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव श्री रामस्वरूप कसाणा ने कहा कि तानाशाही और वोट की चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही संघर्ष के लिए तैयार है ! आज हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी और INDIA गठबंधन के सांसद लोकतंत्र का गला घोंटने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अविलंब हटाने और उन पर देश के लोकतांत्रिक ढांचे को ध्वस्त करने के अपराध में देशद्रोह का केश चलाने की मांग कर रहे हैं! लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट देकर किसी भी सरकार को बदलने की शक्ति हमेशा से जनता के पास रही है, मगर यह शक्ति भाजपा और चुनाव आयोग ने एक साजिश के तहत कमज़ोर कर रही है।
SIR की के नाम पर एक सुनियोजित साजिश से भाजपा/आरएसएस के साथ मिली भगत कर चुनाव आयोग ने 13 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए हैं। पीढ़ियों से हिंदुस्तान में रहने वाले लोगों के नाम काट दिए गए और जनता से वोट का अधिकार छीन लिया गया।

श्री कसाणा ने कहा कि ‘वोट चोर’ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी और INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ किया गया अमानवीय दुर्व्यवहार शर्मनाक है! देश के साथ धोखा करने वाले ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफा लिया जाए और जेल भेजा जाए।
भाजपा शासन प्रशासन की तानाशाही और वोट की चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है और संघर्ष के लिए तैयार है!
विधानसभा संगठन महामंत्री (ORG) V K Naval बताया की राष्ट्र व्यापी काला दिवस (ब्लेक डे) पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सर्व श्री रामचन्द्र रावत पूर्व विधायक, सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष जगमाल सिंह यादव, डॉ माली राम कसाणा, रामनिवास यादव, PCC महासचिव (चिकित्सा प्रकोष्ठ) डॉ अभिलाषा मीणा, जिलाध्यक्ष (नगर निकाय) हनुमान सैनी, जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्म पाल रावत,जिला महासचिव गोकुल चंद आर्य, रमेश जिंदल, ब्लॉक अध्यक्ष Adv सतीश निमोरिया, बाबूलाल सैनी, मीडिया सैल के राजीव डेहर वाल, जिलाध्यक्ष पर्यावरण विक्रम सिंह लीडर, युवा नेता रवि यादव पार्षद, राजा गुर्जर, जिलाध्यक्ष OBC राजेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष SC तारा पूतली, पूर्ण सिंह तंवर, युवा नेता कमल मीणा, गिरिराज चौहान, रति राम यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ पुलिस की बर्बरता और भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ आज जयपुर कांग्रेस ने ‘काला दिवस’ मनाकर विरोध-प्रदर्शन किया।
लोकतंत्र में सवालों का जवाब लाठियों से नहीं दिया जाता। सत्ता के अहंकार में असहमति की आवाज़ को कुचलने का हर प्रयास लोकतन्त्र पर हमला है।
लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाना और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकारों पर प्रहार करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी।
कांग्रेस द्वारा घोषित काला दिवस रोष मार्च व प्रदर्शन पर विधानसभा कोटपूतली से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं में सर्व श्री सुभाष भारद्वाज, दिनेश शर्मा सुदर पूरा, देवी सहाय सैनी, सुन्दर सैनी पूर्व पार्षद, ओमप्रकाश सैनी, छोटे लाल सामरिया, मदन लाल वर्मा, Adv नीरज नैनावत, Adv पवन सैनी, राकेश खोला, मनोज यादव, सुभाष मीणा, कमलेश मीणा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए!
AICC के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिला मुख्यालय कोटपूतली पर शॉर्ट काज नोटिस पर बुलाए गए आज के काला दिवस ब्लेक डे रोष मार्च में बड़ी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जिला, ब्लॉक, मंडलों के सभी पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता भारी तादाद में उपस्थित रहे !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *