बहरोड़ पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

National

बहरोड़ सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 53 वर्षीय व्यक्ति को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से लगभग 1 किलो 01 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ सतवीर सिंह IPS के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना मुकेश कुमार खर्ब के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी बहरोड़ सचिन शर्मा के सुपरविजन में थाना बहरोड़ सदर पुलिस ने कार्रवाई की।

गांव पहाड़ी से पकड़ा आरोपी

पुलिस के मुताबिक गठित टीम ने ग्राम पहाड़ी से आरोपी मालाराम योगी पुत्र धूर्मीराम योगी, उम्र 53 वर्ष, निवासी पहाड़ी, थाना बहरोड़ सदर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गांजा खरीद-फरोख्त के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस टीम ने निभाई अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना बहरोड़ सदर के थानाधिकारी मनोज लाल मीणा सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध नशे की गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *