गौसेवा के लिए अनोखी पहल संस्था का सराहनीय कदम, हर माह देगी ₹2500 की सहायता

National

मांडण। घायल एवं बीमार गौवंश की सेवा और उपचार के लिए अनोखी पहल संस्था, माजरी कलां ने सराहनीय पहल की है। संस्था की ओर से बाबा भोमिया नंदी गौ उपचार शाला केंद्र, मांडण को दवाइयों के लिए हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में संस्था की ओर से फिलहाल गौ उपचार केंद्र में तारबंदी के लिए तारों का एक बंडल भी भेंट किया गया। संस्था के इस सहयोग से घायल और बीमार गौवंश के उपचार के साथ-साथ उनके संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

अनोखी पहल संस्था के इस सेवा कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। संस्था ने गौसेवा के माध्यम से समाज में सेवा और संवेदना का संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *