नांगल चौधरी। युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की अकोली टीम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गांव अकोली में 11 छायादार पौधे लगाए।
टीम सदस्य पूर्ण कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक टीम को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। इसी अभियान के तहत अकोली गांव में 11 छायादार पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ साथ उनकी नियमित देखभाल और सिंचाई भी की जाएगी ताकि वे बड़े होकर लोगों को छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सके।
टीम ने ग्रामीणों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। सदस्यों ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अमूल्य धरोहर है।
