नगर निगम जयपुर में पशुधन निरीक्षक 5000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर, 19.06.2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी विशेष अनुसंधान ईकाई, जयपुर द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री सुरेन्द्र कुमावत पशुधन निरीक्षक पशु प्रबंधन शाखा नगर निगम जयपुर को 5000/-रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो कि एसीबी चौकी एस.आई.यू. को एक शिकायत इस आशय की मिली की परिवादी की चिकन शॉप का लाईसेन्स जारी करने के बाद लाईसेन्स जारी करने के एवज में परिवादी से 6000/- रूपये रिश्वत राशि की मॉग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर डॉ रामेश्वर सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी मुख्यालय के सुपरविजन में एस.आई. यू के श्री महावीर सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज श्री रघुवीर शरण पुलिस निरीक्षक मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री सुरेन्द्र कुमावत पशुधन निरीक्षक पशु प्रबंधन शाखा नगर निगम जयपुर को 5000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9413 5-02834 पर 24*7 संपर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वेध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेंगी।
